धनबाद-गिरिडीह सहित संथाल के जिलों में तेज हवा के साथ हो रही बारिश

AJ डेस्क: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात का असर झारखण्ड के लगभग सभी जिलों में दिख रहा है। राज्य के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में आज तीस से चालीस किमी के रफ्तार से तेज हवा चलेगी और कुछ स्थानों पर भारी बर्षा होने की संभावना है।

 

 

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तर-पूर्वी एवम निकटवर्ती मध्य भागो यानि धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहेबगंज जिला में तेज हवा के साथ हल्के मध्यम दर्जे की बारिश होगी ही, कहीं कहीं भारी बारिश भी होने की संभावना है। राज्य के दक्षिणी पूर्वी जिलों में भी आज भारी बारिश होने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने लगाया है।

 

 

 

 

 

 

तीस सितम्बर को झारखण्ड के पश्चिमी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। इसके बाद पांच अक्टूबर तक आसमान पर बादल छाए रहेंगे और कहीं कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश भी होगी।

 

 

मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि में तापमान में गिरावट दर्ज किया जा सकता है। अलग अलग तिथि में अधिकतम 26 से 29 डिग्री सेल्सियस तो 22 से 23 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान होगा। झारखंडवासियों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »