धनबाद कोर्ट की APP का रहस्यमय मौत, घर से बरामद हुआ शव

AJ डेस्क: धनबाद में रहस्यमय स्थिति में धनबाद कोर्ट की सहायक लोक अभियोजक का शव उनके ही घर में मिला। धनबाद मनोरम नगर स्थित ममता कृष्णा अपार्टमेंट में झारखंड अभियोजन सेवा 2010 बेच की एपीपी अर्निमा बबीता मिंज अकेले रहती थी और कल तक उन्होंने ड्यूटी भी की। अचानक आज उसके घर में शव मिलने से पुरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी।

 

 

आसपास के लोगों ने उन्हें आनन फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना धनबाद कोर्ट के वरिय अधिकारियों और रांची में रह रहे उनके परिजन को दिया।

 

 

 

 

 

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची धनबाद सदर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद एसएनएमएमसीएच भेजा। घटना को लेकर सहायक लोक अभियोजक प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि कल तक अर्निमा बबीता मिंज ड्यूटी पर आई थी। आज जब ड्यूटी पर नहीं पहुंची तो सहपाठियों से पता करने पर घटना मालूम चला, जिसके बाद सूचना उनके परिजन को दी गई। परिजन के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »