बेखौफ बदमाशों ने बिरसा मुंडा पार्क के समीप युवक को पांच गोली मार दस लाख छिनतई

AJ डेस्क: धनबाद में बेखौफ हो चुके बदमाशों ने सोमवार को एक बड़ी घटना को अंजाम दिया। बरवाअड्डा थाना क्षेत्र स्थित बिरसा मुंडा पार्क के नजदीक एयरटेल पेमेंट बैंक के लोहारबरवा डिस्ट्रीब्यूटर झरि प्रसाद को अपराधियों ने 5 गोली मारकर उसके पास से 10 लाख रुपये छिनतई कर फरार हो गए। सके बाद घायल अवस्था में सड़क पर पड़े झरि प्रसाद को पास के अशर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ उसका इलाज किया जा रहा है।

 

 

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे डीएसपी अमर कुमार पांडे ने बताया कि घायल एयरटेल का डिस्ट्रीब्यूटर रुपये बैंक में जमा कराने जा रहा था। इसी दौरान तीन की संख्या में आए बाइक सवार अपराधियों ने उनपर हमला बोल दिया। उन्होंने बताया कि फिलहाल घायल व्यक्ति का बयान नही लोय जा सका है। इस वजह से कितने की छिनतई हुई है इसका सही पता नही लग सका है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »