स्थापना दिवस : लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम में कटा केक
AJ डेस्क: धनबाद के टुंडी स्थित लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम का आज 15वीं स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर 99 ग्रुप ऑफ कंपनी के सी एम डी श्याम पांडे और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता स्नेहा सिन्हा मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद रही। अतिथियों ने सर्वप्रथम आश्रम के संस्थापक, अध्यक्ष स्वर्गीय मनोरंजन सिंह और रामजी यादव के तस्वीर पर फूलमाला चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस के बाद आए हुऐ अतिथियों ने दीप जलाकर कर कार्यक्रम का शुरुआत किया |
इस के बाद 99 ग्रुप ऑफ़ कंपनी के सी एम डी श्याम पांडेय एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता स्नेहा सिन्हा ने कहा कि कवक काटकर लालमणि सेवा आश्रम के सदस्यों को केक खिलाकर बधाई दी। एवं आश्रम में रह रहे लोगों के साथ मिलकर खाना खाया।


इस मौके पर आश्रम के संस्थापक सह अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद गद्दी, कार्यकारी अध्यक्ष बी सुधीर, सह सचिव सुरेंद्र यादव दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार आशीष सिंह, सुबल सिंह , शांति देवी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
