शहीद के बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेवारी लिया विधायक रामचन्द्र चंद्रवंशी ने

AJ डेस्क: उत्कृष्ट विधायक चुने जाने के बाद विश्रामपुर से BJP के विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने विधानसभा परिसर में आयोजित विधानसभा स्थापना दिवस के अवसर पर ऐलान किया है कि वे शहीद के बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा उठाएंगे।

 

 

वे उन्हें प्राइमरी से लेकर इंजीनयरिंग तक की शिक्षा फ्री में कराएंगे। वे अपने ट्रस्ट के माध्यम से उन्हें शिक्षित बनाएंगे। शिक्षा से लेकर भोजन तक की व्यवस्था वो खुद कराएंगे। इस दौरान रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा- ‘यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम विधायिका की सुरक्षा कैसे करते हैं।’

 

 

विधायका जितनी कमजोर होगी कार्यपालिका उतनी ही निरंकुश होगी। कार्यपालिका को अपने कार्यों के प्रति उत्तरदायी बनाने से ही विधायिका की गरिमा बढ़ेगी और लोकतंत्र के प्रति जनता में विश्वास बना रहेगा। इस दौरन उन्होंने कहा- ‘उन्होंने अपने जीवन में कई संघर्ष देखे हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों दलों के विधायक रहे हैं। मेरी प्राथमिकता हमेशा विधानसभा की गरिमा को बनाए रखना और जनता की निष्ठा पर खरे उतरना रहा है।’

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »