जमशेदपुर : महिला का हत्यारा निकला साकची थाना का ASI धर्मेन्द्र, गया जेल

AJ डेस्क: जमशेदपुर में विगत 18 नवम्बर को तार कंपनी के पास तालाब से मिले महिला के शव मामले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने साकची थाने में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 

 

गौरतलब हो कि मृतिका की पहचान बिस्टुपुर थाना क्षेत्र निवासी वर्षा पटेल के रूप में हुई थी। जिनकी लाश को प्लास्टिक के बोरी में बंद कर हत्यारे ने तार कंपनी के पास तालाब में बहा दिया था। पुलिस ने घटना का अनुसंधान करते हुए साकची थाने में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह को गिरफ़्तार किया था। उनसे पूछताछ के बाद मामले की गुत्थी सुलझ गई।

 

 

इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक शुभाष चंद्र जाट ने कहा कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था और महिला धर्मेंद्र पर पैसे देने का दवाब बनाती थी। जिससे तंग आकर धर्मेंद्र ने महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारे धर्मेंद्र के पास से मृतिका वर्षा का मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त होने वाले प्लास्टिक के बोरे के समान दूसरा बोरा और घटना में इस्तेमाल किये गए मोटरसाइकल को बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने अपराधी धर्मेंद्र को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »