नक्सलियों का जवाबी हमला : गुमला के एक थाना का निर्माणाधीन भवन को उड़ाया

AJ डेस्क: एक करोड़ के ईनामी नक्सली प्रशांत बोस और किशन दा ऊर्फ बूढ़ा की गिरफ्तारी के विरोध में नक्सलियों ने गुमला में जवाबी हमला किया है। नक्सलियों ने गुमला जिला के कुरुमगड़ थाना नए निर्माणाधीन भवन को बम से उड़ा दिया। इतना ही नहीं उन्होंने वहां पोस्टर लगा कर पुलिस को चुनौती भी दी है कि यह प्रशांत बोस और उनकी पत्नी शीला की गिरफ्तारी का जवाबी हमला है।

 

 

जबकि घटना स्थल से मात्र 2 किलोमीटर दूर स्कूल भन में 200 से ज्यादा पुलिस के जवान मौजूद थे। किन्हीं को घटना की भनक तक नहीं लग सकी। नक्सली घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के गांवो में भय का माहौल है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टी नहीं की है।

 

 

 

 

 

 

हमले के बाद नक्सली पोस्टर चिपका कर गए हैं। इस पर लिखा गया है कि ये किशन दा की गिरफ्तारी के विरोध में किया गया है। थाने के निर्माण कार्य में जुटे एक मजदूर ने बताया कि रात के 12 बज रहे थे। अचानक 50 की संख्या में हथियारबंद नक्सली यहां पहुंचे। एक को बाहर निकलवाया और सभी को तुरंत थाना भवन खाली करने का आदेश दिया। जैसे ही मजदूर वहां से निकले उन्होंने केन बम लगाकर थाना भवन को उड़ा दिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »