BSF के जवान सहित 5 गिरफ्तार, 9 हजार कारतूस, 14 पिस्टल बरामद, ATS ने की कार्रवाई

AJ डेस्क: देश में नक्सलियों और अपराधिक गिरोहों को हथियारों की सप्लाई करने वाले तस्करों के खिलाफ झारखंड एंटी टेरिरिस्ट स्क्वायड (ATS) ने बड़ी कार्रवाई की है। देश के पांच राज्य बिहार, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश में अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर 5 तस्करों को अरेस्ट किया गया है।

 

 

इसमें पंजाब के फिरोजपुर के BSF-116 बटालियन के हेड कॉन्स्टेबल कार्तिक बेहरा भी शामिल है। इसके अलावा बिहार के सारण से 114 बटालियन से स्वैच्छिक सेवानिवृति लेने वाला अरुण कुमार सिंह, MP से कुमार गुरलाल ओचवारे, शिवलाल धवन सिंह चौहान, हिरला गुमान सिंह ओचवारे शामिल हैं।

 

 

इनके पास से 9 हजार राउंड से ज्यादा कारतूस, 14 हाई टेक पिस्टल, 21 मैगजीन सहित कई सामान बरामद किए गए हैं। इस पूरे अभियान में अब तक कुल 9 लोगों को अरेस्ट किया जा चुका है। इनमें BSF का एक जवान और एक रिटायर जवान भी शामिल है। झारखंड ATS के SP प्रशांत आनंद और IG अभियान एवी होमकर ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी।

 

 

 

 

 

IG अभियान एवी होमकर ने बताया कि इनके नेक्सस का मुख्य केंद्र MP और महाराष्ट्र का बॉर्डर था। महाराष्ट्र के बुलढ़ाना जिले और एमपी के बुरहानपुर जिले में इनका पूरा सेटअप था। इसमें हथियार बनाने की फैक्ट्री भी थी। यहां हथियार तैयार कर अपने नेटवर्क के माध्यम से अलग-अलग जगहों पर सप्लाई कर रहे थे।

 

 

IG अभियान ने कहा कि यह गिरोह झारखंड सहित पूरे देश में नक्सलियों और संगठित अपराधियों को हथियार की सप्लाई करता था। ATS के एसपी प्रशांत आनंद ने बताया कि इस गिरोह का किंगपिन BSF के 116 बटालियन से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले चुका अरुण कुमार है। एटीएस की टीम ने उसकी निशानदेही पर अलग-अलग जगहों से लोगों की गिरफ्तारी की गई है। IG ने बताया कि इस गिरोह से कई और लिंक मिले हैं। इसके आधार पर देश की दूसरी सुरक्षा एजेंसियां कई ठिकानों पर छापामारी कर रही हैं। इस पूरे अभियान का नेतृत्व एएसपी कपिल चौधरी कर रहे थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »