आमाघाटा सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में 23 घण्टे रही ब्लैक आउट, खासा परेशानी हुई लोगों को

AJ डेस्क: धनबाद में आमाघाटा सब स्टेशन से दो-चार, छह- आठ घण्टे नही बल्कि लगातार 23 घण्टे बिजली आपूर्ति ठप्प रही। शनिवार की सुबह जो बिजली आपूर्ति बंद हुई, रविवार के सुबह 23 घण्टे बाद बहाल हुई। आमाघाटा सब स्टेशन से जुड़े उपभोक्ता त्राहि त्राहि करते रहे। बिजली विभाग के अधिकारी फोन तक रिसीव करना उचित नही समझे ताकि उपभोक्ताओं को सही जानकारी मिल सके।

 

 

गोबिंदपुर क्षेत्र के सहायक अभियंता अभिषेक आंनद के द्वारा एक बयान जारी कर कहा गया था कि आमाघाटा सब स्टेशन से जुड़े सभी फीडरों से शनिवार की सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक बिजली आपूर्ति ठप्प रहेगी। गोबिंदपुर बाजार के लिए सब स्टेशन में 10 MBA का नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने के कारण बिजली आपूर्ति बंद रखने की बात कही गयी थी। सहायक अभियंता ने कुछ समाचार पत्र को यह जानकारी देकर अपने कर्तव्य का इतिश्री समझ लिए। यह सूचना एक दिन पहले देना चाहिए था। बड़े क्षेत्र में समाचार पत्र जब तक पहुंचता, तब तक बिजली आपूर्ति बंद हो चुकी थी। एक बड़ी आबादी को तो पता ही नही चला कि आखिर बिजली क्यों काटी गई है। पहले से विधिवत सूचना नही दिए जाने से उपभोक्ता तैयारी भी नही कर सके। जैसे समय रहते पानी भर लेना और अन्य कार्य कर लेना। उपभोक्ताओं का बड़ा वर्ग इस गलतफहमी में ही रहा कि यह रूटीन में शामिल है, घण्टा दो घण्टा में बिजली आ ही जाएगी।

 

 

दोपहर बाद जब उपभोक्ता विभाग के अधिकारियों से सम्पर्क करने का प्रयास करने लगे तो वहां भी उनके हाथ निराशा ही लगी। अधिकारी फोन तक रिसीव नही कर रहे थे। उधर उपभोक्ता परेशान परेशान थी।

 

 

सहायक अभियंता ने बारह घण्टे तक बिजली आपूर्ति बंद रहने की बात कही थी, जो पूरी रात तक बहाल नही हो सका।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »