रिश्तेदार के वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लिया हेमंत ने, हेलीकॉप्टर हादसा पर दुःख जताया

AJ डेस्क: झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज धनबाद दौरा के वक्त CDS बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने पर दुःख जताया। श्री सोरेन दुमका से रांची लौटने के क्रम में धनबाद में अपने एक रिश्तेदार के यहां वैवाहिक कार्यक्रम में शरीक होने आए थे।

 

 

धनबाद के बरवा अड्डा में स्थित हवाई अड्डा पर मुख्यमंत्री श्री सोरेन को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। श्री सोरेन धनबाद में अपने एक रिश्तेदार के यहां आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर सपरिवार रांची के लिए रवाना हो गए। हवाई अड्डा पर झामुमो जिलाध्यक्ष रति लाल टुड्डू के साथ कार्यकर्ताओं ने श्री सोरेन का स्वागत किया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »