“सावधान” : सरकार आपके द्वार पर, हो सकती है पिटाई भी, आखिर MLA के बॉडीगार्ड ने क्यों पीटा? {VIDEO}

AJ डेस्क: ‘आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार’। झारखण्ड की हेमंत सरकार जनहित में यह कार्यक्रम चला रही है। वहीं हेमंत सरकार का एक हिस्सा कांग्रेस की झरिया से विधायक के बॉडीगार्ड ने इस कार्यक्रम में एक फरियादी को पीट डाला। वहां बवाल मच गया। फरियादी के समर्थक सड़क पर ही धरना पर बैठ गए। यहां सवाल उठता है कि आखिर ऐसा क्या हो गया था कि विधायक के बॉडीगार्ड ने फरियादी की पिटाई कर डाली।

 

 

झरिया अंचल के पाथरडीह सुतुकडीह स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में आज आयोजित इस कार्यक्रम में झरिया के अंचलाधिकारी और विधायक भी उपस्थित थे। समस्याओं से जूझ रही भारी संख्या में जनता अपना फरियाद लेकर बड़े ही उम्मीद के साथ सरकार के चौखट पर पहुंची थी। उसे कहाँ मालूम था कि सरकार के दरबार मे फरियादी की पिटाई भी होती है।

 

 

 

VIDEO-

 

 

 

बॉडीगार्ड के हाथों पीटा गया फरियादी भाजपा का पदाधिकारी भी है।झरिया से विधायक कांग्रेस की हैं। स्वभाविक है भाजपा कैडर कांग्रेस का वोटर नही ही होगा। लेकिन सरकार के चौखट पर तो जनता पहुंची थी। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि पूर्व पार्षद के इशारे पर विधायक के बॉडीगार्ड ने उसे पीटा। क्षेत्र की महिलाएं भी घटना के विरोध में सड़क पर बैठ गईं। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस बल भी मौजूद था। यदि फरियादी की ओर से हंगामा भी किया जा रहा होगा तो वहां मौजूद पुलिस बल नियंत्रण करती। MLA का बॉडीगार्ड कानून कैसे अपने हाथ मे ले लिया। अब देखना यह है कि हेमंत सरकार के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में किरकिरी करने वाले बॉडीगार्ड के साथ जिला प्रशासन का क्या रुख, रवैया रहता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »