नया मोड़ : ऑटो चालक पहचानता था जज उत्तम आंनद को

AJ डेस्क: धनबाद के जज उत्तम आनंद के मौत के मामले में अब नई कहानी निकल कर सामने आ रही है। शुक्रवार को एडिशनल सोलिस्टर एसवी राजू ने CBI की ओर से पेश सभी जांच रिपोर्ट और नार्को टेस्ट रिपोर्ट का हवाला देकर कोर्ट में दलील पेश की।

 

 

इस दौरान उन्होंने बताया कि धक्का मारने से पहले ऑटो चालकों को जानकारी थी कि उक्त व्यक्ति जज है। नार्को टेस्ट में भी ऑटो चालकों ने स्वीकार किया कि वे जज को जानते थे। उनके हाथ में मोबाइल की जगह रुमाल है।

 

 

इस पर कोर्ट ने कहा कि CBI को मामले की सही से जांच करनी चाहिए। आरोपियों को बचाने के लिए कोर्ट में सीबीआई तर्क न पेश करें। मामले की अगली सुनवाई 28 जनवरी को होगी। कोर्ट ने कहा कि CBI की जांच मामले में अलग कहानी कह रही है, जबकि सबूत कुछ और कह रहे हैं।

 

 

इससे पहले की सुनवाई में भी कोर्ट ने CBI जांच से अंसतुंष्टि व्यक्त की थी। कोर्ट ने नार्को टेस्ट समेत आरोपियों की सभी जांच रिपोर्ट कोर्ट को उपलब्ध कराने का आदेश दिया था। कोर्ट ने सीबीआई को पहले ही कहा था कि जितना अधिक समय लगेगा उतने ही अधिक तथ्य ढूंढने होंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »