“मौका मिला”: संतोष ने किया RPN पर हमला

AJ डेस्क: झारखंड कांग्रेस के प्रभारी रहे आर पी एन सिंह ने आज पार्टी से इस्तीफा देकर जैसे ही भाजपा का दामन थामा AICC के सदस्य संतोष सिंह ने मौका की नजाकत देखते हुए अपना भड़ास निकाल दिया।

 

 

कांग्रेसी नेता संतोष सिंह ने आर पी एन सिंह के चरित्र पर हमला किया ही, साथ ही झारखंड में कांग्रेस की दुर्दशा के लिए भी उन्हें जिम्मेवार ठहराया है। संतोष सिंह ने कहा है कि आर पी एन सिंह अहंकारी थे, झारखंड चुनाव में उन्होंने टिकट बेचने का काम किया। कांग्रेसी नेता संतोष सिंह ने जो बयान जारी किया है, उसमे उसकी पीड़ा भी झलक रही है। संतोष ने कहा कि चुनाव के वक्त मेरे जैसे समर्पित एवम संघर्षशील कार्यकर्ता की राजनीति हत्या करने का प्रयास किया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »