अनलॉक : सत्रह जिलों में पहली कक्षा तो सात में नौवीं कक्षा के स्कूल खुलेंगे, रात्रि पाबंदी जारी

AJ डेस्क: झारखंड में एक बार फिर से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने कोरोना के घटते मामलों को देखते हुए कुछ राहत दी है। सोमवार को हुई झारखंड आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में 17 जिलों में पहली कक्षा से ऊपर के सभी शिक्षण संस्थानों को खोलने का निर्णय लिया गया है।

 

 

जबकि 7 जिलों में कक्षा 9 से ऊपर के क्लास के शिक्षण संस्थान खुलेंगे। कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या की अधिकता को देखते हुए रांची, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, चतरा, देवघर, सरायकेला और सिमडेगा शामिल हैं। सिक्षण संस्थानों में ऑनलाइन और ऑफलाइन एग्जाम की अनुमति दी गई है।

 

 

स्टेडियम खुलेंगे लेकिन दर्शक दीर्घा दर्शकों के लिए उपलब्ध नहीं रहेगा। सभी कोचिंग संस्थान खुलेंगे। इसके अलाव जू, पार्क, जिम ,स्टेडियम, प्ले ग्राउंड, क्लब, सिनेमा हॉल खुलेंगे।

 

 

बैठक के बाद हेल्थ मिनिस्टर बन्ना गुप्ता ने बताया कि राज्य सरकार ने जिम खोलने की इजाजत दे दी है। साथ ही रात 8 बजे तक की व्यवस्था यथावत रखने का फैसला किया है। बाजार 8 बजे के बाद बंद रहेंगे। शादी समारोह में 200 लोगों की उपस्थिति की इजाजत दी गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »