झारखंड के बड़े हिस्से में गुरुवार को होगी बारिश, 16 फरवरी से फिर बदलेगा मौसम

AJ डेस्क: पश्चिमी विक्षोब का असर आज देर शाम से झारखंड में दिखने लगेगा। देर रात तक आसमान पर बादल छा जाएंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी होगी।

 

 

यूं तो आज सुबह से ही कोयलांचल धनबाद में धूप और बादल के बीच लूका छिपी का खेल शुरू हो चुका है। उधर राज्य के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के जिलों पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में घने बादल छाने लगे हैं।

 

 

मौसम विभाग, रांची का मानना है कि गुरुवार को झारखंड के अधिकांश इलाके में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। साथ ही मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि इस दौरान बिजली कड़कने और ठनका गिरने की भी पूरी संभावना है। शुक्रवार से मौसम शुष्क हो जाएगा लेकिन सोलह फरवरी से एक बार फिर झारखंड में मौसम अपना मिजाज बदलेगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »