तेजस्वी का बड़ा बयान : गरीब का नेता ही जेल जाता है

AJ डेस्क: राजद नेता और लालू प्रसाद के पुत्र तेजस्वी यादव ने आज अपने पिता लालू यादव के जेल जाने के बाद कहा कि घोटाला एक ही था और सजा कई बार हो गया। तेजस्वी ने कहा गरीब और गरीब के नेता ही जेल जाता है। देश में क्या एक यही घोटाला हुआ है।

 

 

राजद नेता तेजस्वी ने कहा कि पिछले पन्द्रह साल में बिहार में अस्सी घोटाला हुए हैं। कौन जेल गया। न तो नेता जेल गया और न ही अधिकारी जेल गए। उन्होंने कहा कि देश में हजारों करोड़ की घोटाला कर लोग फरार हो गए, कोई जेल नही गया। गुजरात के घोटालेबाजों का क्या हुआ।

 

तेजस्वी यादव ने कहा कि सीबीआई हो या ED या इनकम टैक्स यह सभी भाजपा के प्रकोष्ठ के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि घबड़ाने की जरूरत नहीं है। यह निचली अदालत का फैसला है, हम ऊपर के अदालत में जाएंगे और लालू जी छूटेंगे। लालू जी जनता की अदालत में कभी गुनहगार साबित नहीं हुए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »