भुईफोड़ से निकला पदयात्रा, विधायक ने कहा- झारखंड इस्लामिक राज्य बनने की ओर

AJ डेस्क: हिंदुत्व संगठन के बैनर तले रविवार को धनबाद के भुइफोड़ मंदिर से एक पदयात्रा निकाला गया। जिसमें शामिल सैकड़ों कार्यकर्ता रणधीर वर्मा चौक पर पहुंच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका। पद यात्रा में शामिल धनबाद विधायक राज सिन्हा ने मीडिया से कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड राज्य को इस्लामिक राज्य बनाने का ठान चुके है जो यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

 

 

विधायक ने कहा कि जिस तरह से हजारीबाग जिले में 17 वर्षीय बालक रुपेश पांडे को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया और अब तक उसके परिवार को न्याय नहीं मिल पाना बहुत ही दुखद है। सरकार मौन धारण कर चुप्पी साधे हुए हैं। जो लोग अपने को धर्मनिरपेक्ष मानते हैं उन लोगों के लिए ये चुनौतीपूर्ण विषय है। उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश रुपेश पांडे के श्राद्ध कार्यक्रम सम्मिलित होने के लिए जा रहे थे लेकिन झारखंड सरकार ने उन्हें रोक दिया। यहाँ मानवता का अपमान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किस तरीके से यहां की युवाओं को भड़काया और उन की भावना की आड़ से खेला और सभी जिलों में उर्दू भाषा को मातृ भाषा के रूप स्थापित कर दिया। वहीं रुपेश पांडे की हत्या की आवाज सरकार के कानों तक नहीं पहुंच पा रही है, जो बड़ा ही दुःखद है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »