सूबे के किसी विश्व विद्यालय में महत्वपूर्ण पद रिक्त न रहे- राज्यपाल

AJ डेस्क: राज्यपाल सह झारखण्ड राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति रमेश बैस ने विश्वविद्यालय में पदाधिकारियों के रिक्त पदों पर आविलम्ब नियुक्ति का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी विश्वविद्यालय में कुलसचिव, उप कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक, वित्त पदाधिकारी जैसे पदों का रिक्त रहना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में स्थाई व्यवस्था होना चाहिये, ताकि वे अपने कार्य के प्रति पूर्णतः जिम्मेदार हों। राज्यपाल आज राज भवन में राज्य के विश्वविद्यालयों के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों की समीक्षा कर रहे थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »