धनबाद में स्वास्थ मंत्री का हुआ स्वागत, अशोक सिंह ने ट्रामा सेंटर मांगा

AJ डेस्क: गिरिडीह जिले के पारसनाथ में चल रहे कांग्रेस के चिंतन शिविर में भाग लेने के बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता धनबाद पहुंचे। जहां बरवाअड्डा स्थित जिला परिषद सदस्य कांग्रेस नेता अशोक सिंह ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में अशोक सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपा और आने वाले बजट में धनबाद में एक ट्रामा सेंटर का निर्माण कराने का आग्रह किया। अशोक सिंह ने कहा कि 29 लाख की आबादी वाले धनबाद में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा नहीं है। एक्सप्रेस वे होने के कारण यहाँ आए दिन दुर्घटना होती रहती है। जिसमें कई लोगों की जान जा चुकी है। कांग्रेस नेता अशोक सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र में एक भी ट्रामा सेंटर नहीं होने के कारण बेहतर उपचार नहीं हो पाता है। आने वाले बजट सत्र में धनबाद में ट्रामा सेंटर का निर्माण हो उसके लिए बजट का प्रावधान किया जाए।

 

 

स्वास्थ्य मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि क्षेत्रीय भाषा को लेकर विवाद बेवजह किया जा रहा है। मंत्री ने भोजपुरी में बोलते हुए कहां की भोजपुरी, मगही, अंगिका का समर्थन किया है। हिंदी को राजभाषा बनाने की बात कही है। धनबाद में मंत्री बन्ना गुप्ता ने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस जिसमें जनता मार्केट के दुकानदारों द्वारा मंत्री का स्वागत और जिला प्रशासन के साथ कई महत्वपूर्ण बैठक जिसमें कोयला चोरी और बढ़ते क्राइम सहित अन्य समस्याओं को लेकर डीसी एसएसपी जिले के सभी डीएसपी सहित सभी थाना प्रभारी साथ बैठक कर अपराध पर नियंत्रण पर विचार विमर्श शामिल है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »