किसानों के फसल की रक्षा कर रहे घुड़सवार दस्ता के जवान

AJ डेस्क: बाढ़ अनुमंडल के टाल क्षेत्र के किसान फसल लूट की घटनाओं से काफी परेशान रहते हैं। मोकामा से घोसवरी हो या पंडारक थाना का सरहन टाल सभी जगहों पर फसल लुट की वारदात सामने आती रही है। अब इसको रोकने को लेकर बाढ़ के सहायक पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह की पहल पर टाल क्षेत्रों में जहा फसल लूट की घटना अधिक सामने आती है, वहां घुड़सवार दल तैयानात किया गया है। जिससे अब किसान अपनी फसल काट कर सुरक्षित अपने घरों तक ले जा रहे है।

 

 

पुलिस घुड़सवार दल सुबह 6 बजे से टाल क्षेत्रों में घूमते रहते है। मोकामा और घोसवरी में इनकी तैनाती की गई है। एएसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि इन घुड़सवार दलो से लोगों को काफी मदद मिल रही है। फसल लूट के साथ दूसरे पुलिसिया गतिविधियों में भी इस दल का सहयोग मिल रहा है।

 

 

दरअसल टाल क्षेत्रों में फसल किसान लगाते है, जबकी कटनी के बाद अपराधी फसल लूट कर चले जाते थे। जिसपर पूरी तरह से लगाम लगाने की प्रशासनिक तैयारी जोरों पर है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »