वासेपुर के एक घर से मोबाइल चोरी करते महिला पकड़ाई, लोगों ने पेड़ से बांधा

AJ डेस्क: धनबाद के वासेपुर स्थित अलीनगर में मोबाइल चोरी के आरोप में शुक्रवार को लोगों ने एक महिला को पकड़ा। महिला से लोगों ने सख्ती से पूछताछ की, लेकिन महिला ने मोबाइल चोरी की बात नही स्वीकार किया। जिसके बाद महिला को लोगों ने एक पेड़ से बांध दिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने आरोपित महिला को थाना ले गई है।

 

 

लोगों का कहना है कि पिछले कई महीनों से मोबाइल चोरी की घटना इलाके में घट रही है। घर से मोबाइल चोरी होने के बाद लोग बेहद परेशान थे। आज उक्त महिला एक घर के अंदर घुसी थी। घर के सभी लोग सुबह सुबह कामकाज में व्यस्त थे। इसी बीच घर के एक सदस्य की नजर महिला पर पड़ गई। जब उसने आवाज लगाया तो महिला भाग खड़ी हुई। जिसके बाद लोगों ने महिला को दौड़ाकर पकड़ लिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »