तालाब से नहाकर बाहर निकलते ही युवक आया करंट की चपेट में,हुई मौत

AJ डेस्क: धनबाद में करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान नावा डीह निवासी विशाल कुमार हाड़ी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को तालाब में नहाने के बाद बाहर निकलते समय वह बिजली की चपेट में आ गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

घटना धनबाद के बड़की बौआ स्थित तालाब के पास की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विशाल कुमार हाड़ी तालाब में नहाने गया था। नहाने के बाद वह मोटर चलाने के लिए बिजली का तार जोड़ रहा था। इसी दौरान अचानक करंट लगने से वह जोरदार झटके के साथ मौके पर ही गिर पड़ा और बेहोश हो गया।

 

स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए धनबाद के एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया। हालांकि एसएनएमएमसीएच पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।

 

घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक की मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »