सराहनीय: हीट वेब से राहत के लिए ट्रैफिक सिग्नलों पर लगा अस्थाई शेड

AJ डेस्क: बढ़ती गर्मी और लगातार पड़ रही हीट वेव को देखते हुए धनबाद जिला प्रशासन ने आम लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से शहर के प्रमुख ट्रैफिक सिग्नलों एवं व्यस्त सड़कों पर अस्थायी छायादार शेड लगाने की पहल की है।

ये शेड विशेष रूप से दुपहिया वाहन चालकों, राहगीरों एवं ट्रैफिक सिग्नल पर प्रतीक्षा कर रहे लोगों को चिलचिलाती धूप से बचाने में सहायक होंगे। प्रशासन द्वारा शेड्स को ऐसे स्थानों पर स्थापित किया गया है, जहाँ ट्रैफिक होल्डिंग टाइम अधिक रहता है। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया है कि शेड लगाने से यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि अत्यधिक आवश्यक होने पर ही दोपहर के समय घर से बाहर निकलें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें तथा हीट वेव से बचाव के सभी आवश्यक उपाय अपनाएं।

यह पहल आम जनमानस को भीषण गर्मी से राहत देने एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन का महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »