रैक मिलते ही धनबाद कोयंबटूर अमृत भारत ट्रेन का परिचालन होगा शुरू

AJ डेस्क: रैक उपलब्ध होते ही धनबाद स्टेशन से कोयंबटूर के लिए अमृत भारत ट्रेन का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। यह जानकारी ईस्ट सेंट्रल रेलवे के जीएम छत्रपाल सिंह ने धनबाद दौरे के दौरान दी। जीएम ने सिंदरी-पाथरडीह क्षेत्र में चल रही नई रेलवे परियोजनाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को परियोजनाओं में तेजी लाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

ईस्ट सेंट्रल रेलवे के जीएम छत्रपाल सिंह रविवार को धनबाद पहुंचे। धनबाद पहुंचने के बाद उन्होंने सिंदरी-पाथरडीह क्षेत्र में रेलवे की नई परियोजनाओं और निर्माण कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और धनबाद मंडल के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

 

शाम को धनबाद स्टेशन लौटने के बाद जीएम ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि धनबाद से कोयंबटूर के लिए अमृत भारत ट्रेन चलाने की योजना है। रैक उपलब्ध होते ही इस ट्रेन का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि धनबाद से आने वाले समय में अमृत भारत के अलावा कई अन्य ट्रेनों के परिचालन की भी योजना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »