डिब्बे में रसेल वाइपर लेकर अस्पताल पहुंचा पिता, डॉक्टर से बोला इसने बेटे को डस लिया, ढक्कन खुलते ही छूटे सबके पसीने

AJ डेस्क: मध्यप्रदेश के मैहर जिले में अमरपाटन थाना अंतर्गत कस्बे के वार्ड क्रमांक-8 में खेल रहे एक 9 वर्षीय मासूम को बेहद जहरीले रसेल वाइपर सांप ने डस लिया। घटना के बाद पिता ने सूझबूझ दिखाते हुए सांप को मारकर एक डिब्बे में बंद किया और सीधे अस्पताल लेकर पहुंचे, ताकि डॉक्टरों को सांप की सही प्रजाति पहचानने और सटीक एंटी-वेनम देने में आसानी हो सके। मासूम को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल सतना रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

घर के बाहर खेलते वक्त डसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक-8 निवासी बल्लू प्रसाद साकेत का 9 वर्षीय बेटा ऋषि साकेत घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे जहरीले रसेल वाइपर सांप ने उसके पैर में डस लिया। बच्चे की दर्दनाक चीख सुनकर परिजन तुरंत बाहर दौड़े।

 

मौके पर सांप को देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया। बच्चे के पिता बल्लू प्रसाद ने झाड़-फूंक के अंधविश्वास में वक्त गंवाने के बजाय तुरंत सांप को मारा और उसे एक खाली डिब्बे में बंद कर लिया। इसके बाद वे बच्चे और डिब्बे में बंद सांप को लेकर सीधे अमरपाटन सिविल अस्पताल पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »