रेल मंत्रालय की सक्रियता: चलती ट्रेन में छेड़खानी से युवती को बचाया, मनचले हुए गिरफ्तार

AJ डेस्क: कल्पना (काल्पनिक नाम) कुछ दिन पहले ट्रेन में सफर कर रही थी। वो विशाखापट्टनम से दिल्ली जाने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस में थी, गाड़ी का नंबर था 22415। कल्पना की बर्थ एसी कोच में थी।
उसकी बर्थ के पास करीब 5-6 लड़के आकर बैठ गए। इसके बाद सभी शराब पीने लगे, और कल्पना को छेड़ने लगे। उसका शोषण करने लगे। कल्पना ने इस बात की शिकायत किसी तरह रांची में रह रहे अपने भाई से की। उसका भाई उस वक्त रांची में ही था। उसने इस मामले में तुरंत ट्वीट कर के रेल मंत्री पीयूष गोयल से मदद मांगी। अच्छी बात तो ये हुई, कि रेल मंत्री ने लड़के के ट्वीट पर ध्यान दिया। और लड़की की मदद के लिए तुरंत पुलिस भेज दी।
ये घटना हाल की है। स्वयं के भाई ने पीयूष गोयल को ट्वीट कर लिखा, ‘सर, आपकी मदद की जरूरत है। मेरी बहन ट्रेन नंबर 22415 में सफर कर रही है। उसके बर्थ में 6 लोग आकर बैठ गए हैं। शराब पी रहे हैं, और मेरी बहन को छेड़ रहे हैं। मैं झारखण्ड की राजधानी रांची में हूं। इस वक्त मैं बहुत परेशान हूं। प्लीज मेरी मदद करें।’
इस ट्वीट के बाद एसपी जीआरपी को मामले में एक्शन लेने का आदेश दिया गया। एसपी जीआरपी ने लड़के के ट्वीट के जवाब में लिखा, ‘सूचना के लिए धन्यवाद। आप निश्चिंत रहें। आपकी बहन की मदद के लिए निरीक्षक जीआरपी आगरा कैंट जिनका मोबाइल नंबर 9454404418 है को निर्देशित कर दिया गया है।’
इसके बाद ट्रेन जब आगरा कैंट पहुंची, तब सभी लड़कों को पकड़ लिया गया। लड़के ने एक बार फिर ट्वीट करके जानकारी दी कि उसकी बहन अब सुरक्षित है। उसने लिखा, ‘हां सब सुरक्षित है। तुरंत मदद के लिए शुक्रिया। बहुत अच्छा महसूस हो रहा है।’ एक और बात, रेलवे पुलिस ने जिन लड़कों को पकड़ा है, उनमें से एक लड़का आर्मी में था। 71 रेजिमेंट झांसी में तैनात है। उसे सेना पुलिस के हवाले कर दिया है।
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!