दिल्ली के तर्ज पर झारखण्ड में भी “शिक्षा एवम स्वास्थ्य” सेवा- हेमंत सोरेन

AJ डेस्क: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को कहा कि वह शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में दिल्ली सरकार की पहल से प्रभावित हैं और अपने राज्य में भी इसी तरह के कार्यक्रमों को लागू करने के लिए प्रेरित हुए हैं। सोरेन ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को अपने समकक्ष अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और आम आदमी पार्टी की शिक्षा और स्वास्थ्य नीतियों पर चर्चा की।
 

 

हेमंत सोरेने ने ट्वीट किया, ‘दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी से मिलने का सौभाग्य मिला और झारखंड की ओर से उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं दीं। हमने सार्वजनिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा शुरू की गई शानदार पहल के बारे में चर्चा की। झारखंड में भी ऐसी ही योजनाएं लागू करने के लिए प्रेरित हुआ हूं।’ शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल के अलावा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से भी मुलाकात की थी। बता दें कि सोरेन ने 29 दिसंबर को झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »