DAV प्रकरण: हाई कोर्ट के आदेश के बाद धरना स्थल पर मना जश्न (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: पिछले 9 दिनों से चली आ रही धरना और विरोध प्रदर्शन आज दसवे दिन अचानक जश्न में तब्दील हो गई। और ये सब हुआ झारखण्ड हाई कोर्ट के एक फैसले के बाद। हम बात कर रहे है धनबाद के पुराण बाजार स्थित डीएवी स्कूल खेल मैदान को लेकर चल रहे झमेले की। दरअसल आज इस मामले पर झारखण्ड हाई कोर्ट ने रेलवे की एक याचिका पर अपना फैसला सुनाया है। जो स्कूल प्रबंधन के पक्ष में है।

 

 

माननीय उच्च न्यायालय ने आज डीएवी मैदान को लेकर रेलवे की याचिका को ख़ारिज करते हुए स्कूल मैदान से होकर सड़क निर्माण पर रोक लगा दी है। जानकारी के अनुसार आगामी 30 वर्षो के लिए खेल मैदान स्कूल प्रबंधन को लीज पर दिए जाने का भी आदेश न्यायालय ने दिया है। 2020 से इस लीज को नवीनीकरण करने का आदेश रेलवे को दिया गया है। हालांकि ग्राउंड को छोड़कर धनबाद स्टेशन के दक्षिणी छोर तक सड़क निर्माण का कार्य जारी रहेगा।

 

 

न्यायालय का आदेश आते ही डीएवी स्कूल और आसपास में जश्न का माहौल है। रंग-गुलाल के साथ लोग आतिशबाजी कर रहे है। लोग इस इस फैसले के बाद जमकर जश्न मनाने में डूब गए है। इससे पूर्व धनबाद के विधायक राज सिन्हा धरना स्थल पर पहुंच कर पिछले 9 दिनों से अनशन कर रहे अस्मिता जागृतिमंच के रंजीत सिंह परमार को जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया।

 

 

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए विधायक राज सिन्हा ने कहा, ‘कुछ सिरफिरे अधिकारियों के द्वारा यह काम किया जा रहा था। उन्होंने इस बात को ईगो पर ले लिया था। सड़क के लिए वैकल्पिक व्यवस्था रहने के बावजूद अधिकारियों ने इस ग्राउंड को हटाकर सड़क निर्माण का पुरजोर कोशिश किया जो नहीं होना चाहिए था। न्यायालय के इस फैसले के बाद ऐसे अधिकारी अपना तबादला कहीं और करवा ले या उनका तबादला कही और कर देना चाहिए।’

 

 

देखें वीडियो-

 

 

 

बता दें कि सड़क निर्माण को लेकर विगत गुरुवार को जमकर बवाल हुआ था। 4 घंटे तक सड़क जाम, आगजनी और हंगामा हुआ था। इसके विरोध में स्कूली बच्चे भी सड़क पर उतर गए थे। मामले को लेकर जिला प्रशासन अपने स्तर पर जांच टीम गठित कर जांच करा चुकी है। दूसरी ओर रेलवे ने भी इस मामले में जांच समिति का गठन किया है। रेलवे का पक्ष है कि शहर की बड़ी आबादी को यातायात समस्या से राहत देने के लिए आम लोगों के हित में सड़क निर्माण कराया जा रहा है।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »