{VIDEO} ममता बनर्जी का डांस: चौंकिए नहीं वीडियो देखिए

AJ डेस्क: पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह जनजातीय समुदाय की महिलाओं साथ नृत्‍य करती नजर आ रही हैं। मौका था एक सामूहिक विवाह कार्यक्रम का, जिसमें कई लोग शामिल हुए थे। वहां ममता भी पहुंची थीं, जो विवाह समारोह की खुशी में थिरक रही महिलाओं के साथ डांस करने लगीं। इस व‍िवाह कार्यक्रम का आयोजन मालदा में किय गया था, जिसमें जनजातीय समुदाय के कई लड़के-लड़कियों के हाथ पीले हुए।

 

 

जनजातीय समुदाय की लड़कियों व लड़कों के इस विवाह कार्यक्रम के आयोजन से कुछ दिनों पहले ही सरकार ने जॉय बांग्‍ला और जॉय जोहर नाम की योजना शुरू की, जिसके तहत इस समुदाय के बुजुर्गों के लिए मासिक पेंशन की व्‍यवस्‍था की गई है। इसे पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस द्वारा जनजातीय समुदाय तक पहुंच बनाने और उनका समर्थन जुटाने के तौर पर देखा जा रहा है।

 

देखें वीडियो-

 

ममता बनर्जी बीते कुछ दिनों में विश्‍व हिन्‍दु परिषद (विहिप), राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (आरएसएस) जैसे संगठनों और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नीतियों की मुखर आलोचक रही हैं। पिछले दिनों उन्‍होंने विहिप पर जनजातीय समुदाय के लोगों को सामाजिक कल्‍याण से जुड़ी योजनाओं का लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन कराने का आरोप भी लगाया था। वह दिल्‍ली हिंसा को लेकर भी बीजेपी व केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ हमलावर रही हैं।

 

 

दिल्‍ली में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर दो समुदायों में हुई झड़प के बाद भड़की सांप्रदायिक हिंसा को लेकर केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार पर हमला करते हुए बुधवार को उन्‍होंने कहा था कोरोना वायरस का डर इस घटना से ध्‍यान भटकाने के लिए फैलाया जा रहा है और जानबूझकर पूरे देश में डर का माहौल बनाया जा रहा है। उन्‍होंने बीजेपी को हिंसा के लिए जिम्‍मेदार ठहराते हुए कहा कि इससे कई परिवार तबाह हो गए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »