निर्भया कांड: दोषियों की तमाम याचिका रद्द, फांसी का रास्ता साफ

AJ डेस्क: निर्भया के गैंगरेप मामले में गुरुवार का दिन काफी अहम रहा है। इस बीच दोषियों के वकील ने सुप्रीम कोर्ट और पटियाला हाउस कोर्ट में अलग-अलग याचिकाएं लगाई लेकिन कोर्ट ने याचिकाओं के खारिज करते हुए 20 मार्च को होने वाली फांसी की रास्ता साफ कर दिया है। इस दौरान पटियाला हाउस कोर्ट में काफी हाई वॉलटेज ड्रामा भी देखने को मिला।

 

 

दरअसल गुरुवार को दोषी अक्षय की पत्नी पुनीता देवी भी पटियाला हाउस कोर्ट पहुंची थी। जैसे ही कोर्ट ने चारों दोषियों के डेथ वॉरंट पर रोक लगाने वाली याचिका को खारिज किया, तो कोर्ट में मौजूद अक्षय की पत्नी ने जज के सामने रोना शुरू कर दिया।

 

 

इतनी ही नहीं इसके बाद वे कोर्ट के बाहर आकर धरने पर भी बैठ गईं और बेहोश हो गईं। इस दौरान पुनीत देवी ने निर्भय के माता-पिता के पैर छूकर कहा कि वो इस फांसी को रोक लें। उन्होंने कहा कि घटना के वक्त अक्षय उनके साथ था। अब जबकि अक्षय को कल फांसी होनी है तो वो उसकी विधवा के रूप में नहीं जीना चाहती। इसलिए उन्हें भी फांसी दे दी जाए।

 

 

मालूम हो कि दोषी अक्षय की पत्नी पुनीता ने बिहार के औरंगाबाद की अदालत में तलाक की अर्जी दाखिल की हुई है, उसका कहना है कि वो फांसी से पहले तलाक चाहती है। अक्षय की विधवा के रूप में नहीं रहना चाहती।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »