बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार वाजिद खान का एक अस्पताल में निधन, कोरोना संक्रमित थे

AJ डेस्क: मशहूर बॉलीवुड संगीतकार एवं गायक वाजिद खान का कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद सोमवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 42 वर्ष के थे। अचानक वाजिद खान के चले जाने से तमाम स‍ितारे हैरान हैं। उनके फैंस भी इस खबर पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि बेहतरीन आवाज और मुस्‍कुराहट वाले वाजिद अचानक रुखसत क्‍यों हो गए।

 

 

सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्‍चन, वरुण धवन, प्रियंका चोपड़ा समेत दिग्‍गज सितारों ने उनके निधन पर दुख जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। पहले इरफान खान फ‍िर ऋषि कपूर के न‍िधन से बॉलीवुड जगत पहले से ही सदमे में है और अब यह झटका वाकई असहनीय दुख देने वाला है। रामायण सीरियल में भगवान राम का क‍िरदार न‍िभाने वाले अरुण गोव‍िल भी उनके न‍िधन से शोक में हैं।

 

 

अरुण गोविल को जब वाजिद खान के न‍िधन की खबर मिली तो वह याकुल हो गए। उन्‍होंने ट्वीट कर उनके परिवार के लिए चिंता व्‍यक्‍त की है और वाजिद की आत्‍मा के ल‍िए शांति की प्रार्थना की है। अरुण गोविल ने लिखा- ‘हैरान हूं, अंदर तक झकझोर देने वाली खबर। साजिद-वाजिद की मशहूर जोड़ी टूट गई। वाजिद खान नहीं नहीं रहे जिन्‍हें हमें कई बेहतरीन गाने दिए। एक बेहतरीन इंसान चला गया। परिवार के साथ मेरी सांत्‍वना। RIP”

 

 

 

वाजिद को सोमवार को सुबह-सुबह हॉस्पिटल ले जाया गया और यहीं वाजिद की मौत हो गई है। संगीतकार को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और दुबई के न्यूजपेपर खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक कथित तौर पर उनको वेंटिलेटर पर भी रखा गया था। वाजिद, अपने भाई साजिद खान के साथ दबंग, वांटेड और जय हो सहित कई बॉलीवुड फिल्मों का हिट म्यूजिक दे चुके थे। पिछले कुछ साल से वाजिद किडनी की समस्या से पीड़ित थे।

 

 

प्रसिद्ध म्यूजिक परिवार से आते थे वाजिद खान-

वाजिद फेमस तबला वादक उस्ताद शराफत खान के पुत्र थे। पिता उस्ताद शराफत खान के मार्गदर्शन में दोनों भाई ने म्यूजिक की प्रारंभिक शिक्षा ली। वैसे साजिद-वाजिद सहारनपुर, उत्तरप्रदेश के रहने वाले थे। दोनों संगीत परिवार से हैं और यहां तक कि संगीत उनके खून में था। उनके नाना उस्ताद फैयाज अहमद खान साहब को पद्म श्री मिल चुका था। जबकि उनके चाचा उस्ताद नियाज अहमद खान साब प्रतिष्ठित तानसेन पुरस्कार के प्राप्तकर्ता थे।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »