फिर एक बार संक्रमित चोर ने दिया चकमा, एम्बुलेंस का शीशा तोड़ हुआ फरार

AJ डेस्क: 29 पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को कोरोना संक्रमित कर दो थानों को सील कराने वाला कोरोना पॉजिटिव चोर गुरुवार को एक बार फिर से फरार हो गया। नशे का आदि वह संक्रमित चोर इलाज के लिए रांची जाने के क्रम में एम्बुलेंस का शीशा तोड़ कर फरार हुआ है। फिलहाल पुलिस और स्वास्थ्य विभाग उस कोरोना संक्रमित चोर को पुनः पकड़ने के प्रयास में जुटी है।

 

 

जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम करीब आठ बजे उस संक्रमित चोर को हजारीबाग से लेकर एम्बुलेंस रांची जा रही थी। इसी बीच एम्बुलेंस खाना चौक के पास जैसे ही धीमे हुई पहले से ताक लगाए उस संक्रमित चोर ने एम्बुलेंस गाड़ी का शीशा तोड़ कर गाड़ी से कूदकर फरार हो गया। यह कोरोना संक्रमित चोर इससे पहले भी दो बार फरार हो चुका है। वहीं एक बार पुनः इसके फरार हो जाने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। ज्ञात हो कि इस कोरोना पॉजिटिव चोर को 10 दिन पहले हजारीबाग के विकास नगर से एक किराना दुकान से डेढ़ सौ रुपये चोरी करते पकड़ा गया था। जिसके बाद कोरोना जांच में यह चोर पॉजिटीव पाया गया था।

 

 

इस चोर के कारण 29 पुलिसकर्मी और पदाधिकारी भी कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। जिसके बाद हजारीबाग के दो थानों पर ताला लटका गया। बताया जाता है कि यह संक्रमित चोर सदर अस्पताल में भी लगातार परेशानी का सबब बना हुआ था। चोर को नशे की लत है। वह लंबे समय से खाना भी नही खा रहा था। उसे दिया जाने वाला खाना भी वह फेंक दे रहा था।

 

 

बात दें कि लगातार बिगड़ती हालत की वजह से उसे रांची रिम्स रेफर किया गया था। हजारीबाग अस्पताल से उस संक्रमित चोर को एंबुलेंस में बैठाने के दौरान भी उसने भागने का प्रयास किया। वहां पुलिस ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया और रस्सी से किसी तरह बांध कर उसे स्ट्रेचर पर लिटाया गया था। पुलिस की सुरक्षा में उसे रांची ले जाया जा रहा था। लेकिन, जैसे ही एंबुलेंस गाड़ी खाना चौक के पास पहुंची वह एंबुलेंस का शीशा तोड़कर फरार हो गया।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »