धनबाद के कारा अधीक्षक सहित 8 जेलों के अधीक्षक बदले गए

AJ डेस्क: बुधवार को झारखंड सरकार ने धनबाद सहित सूबे के आठ जेल सुपरिटेंडेंट को इधर से उधर कर दिया है। धनबाद मंडल कारा अधीक्षक रहे अजय कुमार प्रजापति का हटा कर अब अजय कुमार को धनबाद मंडल कारा का अधीक्षक बनाया गया है। इस संबंध में झारखंड के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है।

 

 

यहाँ देखें कौन कहाँ गए-

केंद्रीय कारा देवघर के जेल अधीक्षक के पद पर पदस्थापित कुमार चंद्रशेखर को जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा हजारीबाग का जेल अधीक्षक बनाया गया। श्री चंद्रशेखर अपने कार्यों के साथ ओपन जेल हजारीबाग के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

 

मंडल कारा चाईबासा के जेल अधीक्षक के पद पर पदस्थापित जितेंद्र कुमार को केंद्रीय कारा देवघर का जेल अधीक्षक बनाया गया। जितेंद्र कुमार मधुपुर उपकारा के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

 

 

बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार रांची के जेल अधीक्षक के पद पर पदस्थापित अशोक कुमार चौधरी को केंद्रीय कारा गिरिडीह का जेल अधीक्षक बनाया गया।

 

जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा हजारीबाग के जेल अधीक्षक के पद पर पदस्थापित हामिद अख्तर को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार रांची का जेल अधीक्षक बनाया गया।

 

 

मंडल कारा धनबाद जेल अधीक्षक के पद पर पदस्थापित अजय कुमार प्रजापति को मंडल कारा चाईबासा का जेल अधीक्षक बनाया गया।

 

उपकारा घाटशिला जेल अधीक्षक के पद पर पदस्थापित अजय कुमार को मंडल कारा धनबाद का जेल अधीक्षक बनाया गया।

 

उपकारा खूंटी के जेल अधीक्षक के पद पर पदस्थापित सुनील कुमार को मंडल कारा गुमला का जेल अधीक्षक बनाया गया।

 

 

मंडल कारा गुमला के जेल अधीक्षक के पद पर पदस्थापित बेसरा निशांत रॉबर्ट को उपकारा खूंटी का जेल अधीक्षक बनाया गया।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »