CM हेमंत और MP निशिकांत आमने-सामने, क़ानूनी दाव पेंच भी शुरू

AJ डेस्क: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बीच एक जंग छिड़ी है। जिसकी झलक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साफ-साफ देखा जा सकता है। दरअसल वर्ष 2013 के एक मामले को लेकर सांसद निशिकांत दुबे ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री को एक पत्र लिखा है। जिसमें सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए है। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर 48 घंटे में कानूनी रूप से सांसद निशिकांत दुबे को जवाब देने की बात कही है।

 

 

सीएम और सांसद के बीच ट्विटर पर मंगलवार की देर रात तक जारी इस जंग में निशिकांत दुबे ने वर्ष 2013 में महाराष्ट्र में दर्ज एक मामले का हवाला देते हुए वर्तमान में महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख को पत्र लिख मामले की जांच कराने का आग्रह किया है। सांसद द्वारा किए गए ट्वीट पर गौर करे तो आयशा अशफाक खान नामक एक महिला ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर दुष्कर्म और इससे संबन्धित अन्य धाराओं में अपना बयान दर्ज कराया था। लेकिन बयान दर्ज कराने के 7 दिन बाद ही महिला द्वारा अपनी शिकायत वापस ले लिया गया था। इसी मामले पर सांसद ने पुनः जांच कराने का आग्रह पत्र महाराष्ट्र सरकार को भेजा है जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर भी सार्वजनिक किया है।

 

 

वहीं सांसद निशिकांत दुबे द्वारा यह मामला ट्विटर पर सार्वजनिक किए जाने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसके जवाब में लिखा है- “माननीय सांसद निशिकांत दुबे जी ने मुझ पर कुछ आरोप लगायें हैं। माननीय सांसद जी इसका जवाब आपको अगले 48 घंटे में कानूनी रूप से दिया जायेगा। देश और राज्यवासियों को ‘अपने आचरण के अनुरूप’ गुमराह करना बंद करें।”

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »