“राफेल” पहुंचा अंबाला एयरबेस, सेना के युद्ध पोत ने स्वागत किया, रक्षा मंत्री ने किया वीडियो शेयर, देखें Video-
AJ डेस्क: फ्रांस से रवाना हुआ राफेल लड़ाकू विमानों का पहला जत्था अंबाला स्थित भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के एयरबेस पर लैंडिंग कर चुका है। भारतीय वायु सीमा में दाखिल होने पर नौसेना के युद्धपोत ने इसका स्वागत किया। फ्रांस से ये लड़ाकू विमान सोमवार को रवाना हुए। मंगलवार को ये अपने पड़ाव के तहत संयुक्त अरब अमीरात में रुके थे।
#HEAR: Indian #Rafale contingent establishes contact with Indian Navy warship INS Kolkata deployed in Western Arabian Sea. pic.twitter.com/NOnzKOo2fa
— ANI (@ANI) July 29, 2020
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राफेल विमानों की अंबाला एयरबेस पर लैंडिक करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। फ्रांस से आए ये पांच राफेल लड़ाकू विमानों ने अंबाला एयरबेस पर सफलता पूर्वक लैंडिंग की है।
The Touchdown of Rafale at Ambala. pic.twitter.com/e3OFQa1bZY
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) July 29, 2020
ज्ञात हो कि भारत ने 2016 में 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने का सौदा फ्रांस से किया। 59, 000 करोड़ रुपए की यह रक्षा डील दोनों सरकारों के बीच हुई। विमान का निर्माण करने वाली कंपनी दसौं साल 2021 तक सभी राफेल विमान भारत को सौंप देगी। उसने अभी भारत को 10 लड़ाकू विमान सौंपे हैं। इनमें से पांच को अभी ट्रेनिंग के लिए फ्रांस में ही रखा गया है। ये पांचों विमान अंबाला एयरबेस पर उतर चुके हैं।
‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
