कोरोना प्रभावित 8 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ PM मोदी ने की समीक्षात्मक बैठक

AJ डेस्क: कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित 8 राज्यों के सीएम से मिले पीएम मोदी, महामारी से जल्दी निपटने पर चर्चा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को उन राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर कोविड-19 की ताजा स्थिति की समीक्षा की, जहां हाल के दिनों में संक्रमण के मामलों में तेजी आई है। इसके साथ ही उन्होंने टीके के वितरण की रणनीति पर भी चर्चा की।

 

 

इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बधेल और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने हिस्सा लिया। अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों को महामारी पर नियंत्रण पाने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को हर हफ्ते रेड जोन का दौरा करना चाहिए और एकत्र किए गए आंकड़ों के आधार पर किसी खास क्षेत्र की स्थिति में बदलाव लाने का प्रयास करना चाहिए।

 

 

प्रधानमंत्री मोदी, कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के लिए अब तक कई बार राज्यों के साथ बैठकें कर चुके हैं। देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले पिछले कुछ दिनों से 50,000 के नीचे आ रहे हैं, वहीं कुछ राज्यों में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कुछ शहरों में रात का कर्फ्यू भी लगाया गया है।

 

 

प्रधानमंत्री ने आज मुख्यमंत्रियों, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों के साथ कोरोना के टीके के वितरण की रणनीति पर भी चर्चा की। केंद्र की ओर से लगातार यह प्रयास भी हो रहे हैं कि कोरोना की वैक्सीन आने के बाद उसका सुचारू वितरण हो सके। भारत में फिलहाल पांच वैक्सीन पर काम चल रहा हैं। इनमें से चार परीक्षण के दूसरे या तीसरे चरण में हैं, जबकि एक पहले या दूसरे चरण में है।

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »