PLFI के 15 लाख का इनामी जिदन गुड़िया को पुलिस ने मार गिराया, AK 47 भी बरामद

AJ डेस्क: झारखंड पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई )के 15 लाख के इनामी जीदन गुड़िया को मुठभेड़ में मार गिराया है। घटना सोमवार सुबह की है। पुलिस ने घटनास्थल से एक एके 47भी बरामद किया है।

 

 

पुलिस मुख्यालय के सूत्रों ने बताया कि सीआरपीएफ के जवान को खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र में अभियान पर निकली थी। मुरहू कोयंग सार जंगल में पीएलएफआई उग्रवादियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल से एक उग्रवादी का शव बरामद किया। शव की पहचान उग्रवादी जीदन गुड़िया के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से एक एके 47भी बरामद किया हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। झारखंड पुलिस प्रवक्ता सह आईजी अभियान साकेत कुमार सिंह ने भी इसकी पुष्टि की है।

 

 

उल्लेखनीय है कि पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के बाद जीदन गुड़िया संगठन में दूसरे स्थान पर था।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »