निर्माणाधीन घर से तीन युवक का शव बरामद, तीनों को लगी है गोली

AJ डेस्क: जसीडीह थाना क्षेत्र के बाघमारा गांव स्थित एक निर्माणाधीन घर में मंगलवार को तीन युवकों का शव मिला है। तीनों की मौत गोली लगने से हुई है। मौके से एक पिस्टल भी बरामद हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। तीनों युवक इस घर में क्या कर रहे थे? ये फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पर घटनास्थल से डेंड्राइट (नशीला पदार्थ) बरामद किया गया है।

 

 

मृत युवकों की पहचान 22 वर्षीय सोनू कुमार, 22 वर्षीय रितेश सुलतानिया और 23 वर्षीय छोटू कुमार के रूप में की गई है। सोनू अपने घर में इकलौता बेटा था। दो महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। सोनू के पिता मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि रितेश सोमवार की सुबह 10 बजे सोनू को घर से लेकर गया था। देर शाम होने के बाद भी जब सोनू वापस घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। लेकिन रात तक उसका कुछ पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह सोनू के परिजन थाना में जाकर पुलिस को इसकी सूचना दी।

 

 

पुलिस ने छोटू के मोबाइल की कॉल कर लोकेशन को ट्रेस किया। इसके बाद गांव के ही सुनसान इलाके में निर्माणाधीन मकान में तीनों के शव पड़े हुए थे। आशंका जाहिर की जा रही है कि तीनों नशे की हालत में थे। पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि आपस में किसी विवाद के बाद इनमें से एक ने दो को गोली मार खुद सुसाइड कर लिया हो। वहीं, पुलिस तीनों की हत्या एंगल से भी जांच कर रही है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »