मोतिहारी में दिन दहाड़े पैक्स अध्यक्ष को मारी गोली, एक हमलावार गिरफ्तार

AJ डेस्क: मोतिहारी में दिनदहाड़े पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अपराधियों ने खाद दुकान में घुसकर पैक्स अध्यक्ष के सिर में गोली मारी। अपराधियों ने घटना को हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मटियरिया बाजार में मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे अंजाम दिया। हत्या के बाद इलाके में सनसनी मच गई।

 

 

आसपास के दुकानदारों ने भाग रहे अपराधियों में से एक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद अपराधी को एक कमरे में बंद कर दिया। गुस्साए लोगों ने अपराधियों की बाइक में भी आग लगा दी और अरेराज-मोतिहारी रोड को जाम कर दिया है। लोग पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। मृतक की पहचान मटियरिया पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पवन गुप्ता के रूप में हुई है।

 

 

 

 

लोगों द्वारा दबोचे गए अपराधी ने कहा कि उसे मटियरिया पंचायत के मुखिया ने हत्या की सुपारी दी थी। जिसके बाद पुलिस ने मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

इधर प्रशासन लोगों को समझाबुझा कर शांत करने के प्रयास में जुटी है। वहीं लोगों का कहना है कि जब तक पुलिस मामले में शामिल सभी अपराधियों को गिरफ्तार नहीं करती है तब तक वे सड़क पर ही डटे रहेंगे। इसके के एमपी नवीन चंद्र झा के अनुसार एक अपराधी को स्थानीय लोगों की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी पहचान अनिल सहनी के रूप में हुई है।

 

 

चुनावी रंजिश में हुई हत्या-

एसपी के अनुसार पूछताछ में अनिल सहनी ने बताया कि मटियरिया पंचायत के मुखिया सुरेंद्र सिंह ने उसे पैक्स अध्यक्ष को मारने की सुपारी दिया था। इसके बाद उसने अपने साथी के साथ मिलकर पैक्स अध्यक्ष की हत्या की। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी मुखिया सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

पैक्स चुनाव में मुखिया ने किया था विरोध-

स्थानीय लोगों के अनुसार पवन गुप्ता मंगलवार सुबह अपने खाद की दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान बाइक सवार 2 अपराधी आए और दुकान में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। पवन गुप्ता को 6 गोली लगी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोग का कहना है कि पैक्स चुनाव में मुखिया सुरेंद्र सिंह ने पवन गुप्ता का विरोध किया था। इसके बाद से ही दोनों में विवाद चल रहा था। मुखिया को डर था कि पंचायत चुनाव में पवन गुप्ता उसका विरोध करेगा, जिससे वह चुनाव हार सकता है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »