दो लाख का इनामी PLFI का एरिया कमांडर खूंटी से गिरफ्तार

AJ डेस्क: खूंटी के तोरपा थाना क्षेत्र के महारौड़ा जंगल से सोमवार की शाम पुलिस ने पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के एरिया कमांडर सामुएल कंडुलना उर्फ चांगो उर्फ सामुचाचा को गिरफ्तार कर लिया। झारखंड सरकार ने इस पर दो लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा है। पुलिस ने इसके पास से एक देशी पिस्तौल और गोली भी बरामद किया।

 

 

सामुएल चाईबासा के बानो थाना क्षेत्र स्थित कनरवा जंगल में पुलिस के साथ मुठभेड़ में हथियार और दस्ता के अन्य सदस्यों के पकड़े जाने के बाद भाग गया था। सामुएल वहां से भागकर रनियां तोरपा, बानो, कामडारा के सीमावर्ती क्षेत्र में छिपकर रह रहा था।

 

 

चाईबासा, खूंटी और सिमडेगा के विभिन्न थाना में इस पर 12 मामले दर्ज हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि PLFI के 7 सदस्य महारौड़ा जंगल में जुटे हुए हैं। वह किसी बड़ी अप्रिय घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं। इसी सूचना पर जंगल में छापेमारी की गई। जहां से सामुएल कंडुलना को गिरफ्तार किया गया।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »