चतरा के निर्वतमान सिविल सर्जन करोड़ों रु की दवा खरीद फरोख्त मामले में गिरफ्तार
AJ डेस्क: सदर अस्पताल चतरा के निवर्तमान सिविल सर्जन डॉ. अमरनाथ प्रसाद को चतरा पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उनपर सवा करोड़ रुपए का दवा खरीद घोटाले का आरोप है। डॉ अमरनाथ प्रसाद ने वर्ष 2013 में चतरा में सिविल सर्जन के पद पर रहते हुए नियम के विरुद्ध दवा के साथ-साथ अन्य उपकरणों की खरीद किया था। इसी मामले में सदर थाना में कांड संख्या 143/2013 दर्ज है।
एसपी ऋषभ झा ने बताया कि डॉ अमरनाथ की गिरफ्तारी बालूमाथ थाना क्षेत्र से हुई है। उन्होंने आगे बताया कि इनपर जीआर केस संख्या 694/2013 के तहत चतरा व्यवहार न्यायालय के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में चल रहे केस को लेकर डॉ प्रसाद की अग्रिम जमानत याचिका को हाइकोर्ट ने 2 सितंबर 2015 को खारिज कर दिया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें मण्डल कारा चतरा भेज दिया गया है। बताते चलें कि अमरनाथ प्रसाद वर्तमान समय में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालुमाथ में पदस्थापित थे।
‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
