विधान सभा मे शून्यकाल में धनबाद-बोकारो में महिला कॉलेज खोलने की मांग रखी विधायक राज ने
AJ डेस्क: धनबाद से भाजपा के विधायक राज सिन्हा ने मंगलवार को विधानसभा के शून्यकाल में महिलाओं की शिक्षा से जुड़े मुद्दे को उठाते हुए धनबाद एवं बोकारो जिला में अतिरिक्त महिला महाविद्यालय खोले जाने की मांग की। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से इन दोनों जिलों में महिला महाविद्यालय खोले जाने की मांग करते हुए बड़े ही स्पष्ट तरीके से अपनी बातों को विधानसभा में रखा।
उन्होंने शून्यकाल में अपनी बातों को रखते हुए कहा कि धनबाद एवं बोकारो जिला में अध्ययन और अध्यापन (पढ़ाई) का कार्य करने वाले वाले बिनोद बिहारी महतो विश्वविद्यालय के अधीन कुल 29 महाविद्यालय है। इसमें 18 वित्त रहित महाविद्यालय हैं, 10 सरकारी महाविद्यालय हैं एवं एक अल्पसंख्यक महाविद्यालय है। जबकि पूरे विनोद बिहारी महतो विश्वविद्यालय के अंदर महज एक सरकारी महिला महाविद्यालय है। जो धनबाद में है। (एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय और वितरहित बीएसएस महिला महाविद्यालय)
उन्होंने कहा कि पूरे धनबाद की आबादी करीब 26 से 27 लाख हैं। जिसमें महिलाओं की संख्या 12,78,531 एवं पुरुषों की संख्या 14,59,96 है। जिसमें ग्रेजुएशन, पीजी एवं इंटर में पढ़ने वाली छात्राओं की संख्या करीब 55000। उन्होंने कहा कि यहां छात्राओं की इतनी बड़ी आबादी के बीच महज एक महिला महाविद्यालय होने की वजह से छात्राओं को काफी परेशानी होती है। जिस वजह से छात्राओं को यहाँ से पलायन भी करना पड़ रहा है।
‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
