विधान सभा चुनाव: ‘बंगाल चाहे, भाजपा सरकार’- पी एम मोदी

AJ डेस्क: बंगाल में पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार चरम पर पहुंच गया है। बुधवार को कांटी में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ममता सरकार पर तीखा हमला किया। पीएम ने कहा कि बंगाल के लोग ममता बनर्जी का ‘खेला’ समझ चुके हैं और दो मई को राज्य में ‘असली परिवर्तन’ होगा। इस दिन जनता ‘दीदी’ को बाहर का रास्ता दिखाएगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा पश्चिम बंगाल का विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य में बनने वाली भाजपा की सरकार बंगाल के भविष्य के लिए कठिन परिश्रम करेगी। उन्होंने रैली में ‘बंगाल चाहे, भाजपा सरकार’ का नारा दिया।

 

 

चक्रवाती तूफान अम्फान पर ममता सरकार को घेरते हुए पीएम ने कहा कि ‘तूफान अम्फान की राहत सामग्री कहां गया। लोग यह जानना चाहते हैं कि उनकी राहत सामग्री को किसने लूटा।’ पीएम ने कहा, ‘टीएमसी की खेला अब समाप्त होगा और विकास की शुरुआत होगी। राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर यहां से कट मनी और तोलाबाजी का खेल खत्म होगा।’  प्रधानमंत्री ने कहा कि दो मई को ‘दीदी जाएंगी और असली परिवर्तन आएगा।’

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »