कुमारधुबी में मामूली विवाद पर दो गुट के बीच जमकर चला लाठी, डंडा, 6 जख्मी अस्पताल में भर्ती

AJ डेस्क: निरसा के कुमारधुबी ओपी क्षेत्र अंतर्गत बगानधौड़ा में रविवार को मामूली विवाद पर दो पक्ष आपस मे भीड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी, डंडे और लोहा का रड लेकर टूट पड़े। पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। इस झगड़े में करीब 6 लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए धनबाद स्थित SNMMCH में भर्ती किया गया है।

 

 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि प्रह्लाद सिंह अपने घर के आगे खूंटा गाड़ रहा था। तभी उन्ही के घर के सामने रहने वाले श्याम वर्मा ने इसका विरोध करते हुए उक्त स्थल पर खूंटा गाड़ने से मना किया। यही विवाद देखते ही देखते झगड़े का शक्ल अख्तियार कर लिया। जिसके बाद दोनों तरफ से लोग लाठी-डंडे और लोहा का रोड लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े।

 

 

इस दौरान एक तीसरा पक्ष भी इस झगड़े में श्याम वर्मा की तरफ से खुद पड़ा। जिससे यह आपसी झगड़ा एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। तीसरे पक्ष के विक्की यादव की माने तो प्रह्लाद सिंह और राजेश उसकी बहन के साथ हमेशा छेड़छाड़ किया करते है। जब वह इसकी शिकायत करने गए तो प्रह्लाद सिंह का परिवार इन लोगों पर भी हमला कर दिया। इस घटना में महिलाए भी घायल हुई है।

 

 

घटना के संबंध में कुमारधुबी ओपी प्रभारी पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने बताया कि खूंटा गाड़ने को लेकर तीन पक्षों में मारपीट हुई है। जिसमें कुछ लोग घायल भी हुए है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »