बिजली के करंट की चपेट में आकर बहु और ससुर की मौत

AJ डेस्क: धनबाद के पुटकी थाना क्षेत्र स्थित करकेंद पासी धौड़ा में मंगलवार की सुबह टीवी चालू करने के चक्कर में घर की बहू और ससुर की जान चली गई। दोनों करंट की चपेट में आ गए थे। घटना में बाद पूरे इलाके में मातम छा गया है। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए SNMMCH भेज दिया है।

 

 

जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 7:30 बजे गोपालीचक एक नंबर पासी धौड़ा में रहने वाली गुड़िया देवी (35) घर में रखा टीवी चालू करने गई। टीवी लोहे के बड़े बक्से के ऊपर रखा था। जिसमें पहले से किसी कारणवश करंट दौड़ रहा था। इसी दौरान गुड़िया टीवी चालू करने के चक्कर मे करंट की चपेट में आ गई। पास ही खड़े महिला के ससुर चमर पासी (70) ने जब अपनी बहू को करंट से छटपटाते देखा तो वो उसे बचाने चले गए और वो भी करंट के संपर्क में आ गए। जिससे कुछ ही पलों में दोनों की मौत हो गई।

 

 

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुटकी थाना पुलिस ने मामले की छानबीन के बाद दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद के SNMMCH भेज दिया है। मृतका का पति प्रकाश पासी चेन्नई में रहकर मजदूरी का काम करता है। मृतका के तीन छोटे बच्चे हैं। जिनका रो-रो कर बुरा हाल है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »