टाटा स्टील झरिया डिवीजन ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए जागरूक कर रहा

AJ डेस्क: अपने परिचालन के क्षेत्रों में समुदाय के स्वास्थ्य सूचकांक को बढ़ाने के अपने प्रयास में टाटा स्टील झरिया डिवीजन समुदाय के लोगों, विशेषरूप से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की कोविड-19 टीकाकरण से संबंधित भ्रांतियों को दूर करने का काम कर रहा है और उन्हें संवेदनशील बना कर उनमें टीकाकरण के लिए रूझान पैदा कर रहा है।

 

 

टाटा स्टील फाउंडेशन (टीएसएफ) ने कोविड-19 टीका लेने के लिए समुदाय के बीच सकारात्मक संदेश फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। टीकाकरण में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए टीएसएफ की समर्पित टीम टेलीफोन पर बातचीत के माध्यम से टीकाकरण के पात्र लोगों को जागरूक कर रही है। टीम और समर्पित स्वयंसेवकों द्वारा टेलीफोन पर बातचीत के माध्यम से कुल 4962 लोगों तक पहुँचा गया है। टीम द्वारा 3756 से अधिक ऐसे लोगों का पंजीकरण किया गया है, जिनके पास या तो स्मार्ट फोन उपलब्ध नहीं है या जो पंजीकरण करना नहीं जानते हैं या जो टीकाकरण के लिए सीधे टीकाकरण केंद्र पहुंच रहे हैं।

 

 

टाटा स्टील फाउंडेशन ने जिला प्रशासन को सहयोग देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। टीएसएफ ने पंजीकरण और टीकाकरण के लिए अब तक कुल 1362 लोगों को सफलतापूर्वक प्रेरित किया है। 943 से अधिक लोग पहली खुराक और 419 दूसरी खुराक ले चुके हैं। बाकी स्लॉट का इंतजार कर रहे हैं। सभी सहयोग और पंजीकरण ज्यादातर टीएसएफ टीम, स्पर्श टीम और रिश्ता टीम द्वारा किया जाता है, जिसमें गांवों के हमारे पियर एजुकेटर यूथ भी सक्रिय रूप से शामिल होते हैं।

 

 

जामाडोबा में टाटा स्टील फाउंडेशन (टीएसएफ) ने अब तक डिगवाडीह में टाटा स्टील टीकाकरण केंद्र, जीलगोड़ा में बीसीसीएल अस्पताल, सीएचसी जामाडोबा, आदर्श स्कूल लालबंगला और सोखाकुली आंगनवाड़ी केंद्र, जोड़ापोखर में टीकाकरण कार्यक्रम को समर्थन दिया है। सिजुआ में इसने विभिन्न पंचायतों जैसे मलकेरा उत्तर व दक्षिण, कुमारजोड़ी और कंचनपुर ग्राम पंचायतों के साथ काम किया है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »