इस्कॉन कुसुम विहार में अभिषेक, 56 भोग के साथ भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन हुआ
AJ डेस्क: ISKCON कुसुम विहार के द्वारा भगवान जगन्नाथ के रथ यात्रा का आयोजन किया गया। सोमवार के इस कार्यक्रम में भगवान का अभिषेक, आरती एवं 56 भोग का आयोजन किया गया।
सीमित भक्तो के साथ रथ यात्रा का आयोजन कर सुंदर गोविंद प्रभु एवं आश्रम के भक्तों ने धनबाद के साथ साथ पूरे भारत वर्ष के लिए इस महामारी से बचाने का भगवान जगन्नाथ से प्राथना किया।

कोविड- 19 एवं सरकार द्वारा निर्धारित नियमो का पालन करते हुए इस वर्ष रथ यात्रा कुसुम विहार आश्रम में ही मनाया गया और धनबाद के भक्तों के लिए इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ऑफिसियल चैनल के माध्यम से किया गया।
‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
