SNMMCH में अर्धविक्षिप्त युवती संग रेप करने वाला दुष्कर्मी एम्बुलेंस चालक गया जेल

AJ डेस्क: धनबाद के स्वर्गीय निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (SNMMCH) में इलाजरत अर्धविक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी एम्बुलेंस चालक संजय दास को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया।

 

 

इस बाबत सिटी एसपी आर राम कुमार ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि सोमवार को दुष्कर्म की घटना के प्रकाश में आने के बाद सत्यापन हेतु जिला पुलिस महिला कोषांग की काउंसलर सह अधिवक्ता लोपा मुंद्रा को पीड़िता से पूछताछ के लिए SNMMCH भेजा गया था। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि एम्बुलेंस चालक संजय दास ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। जिसके बाद एएसपी मनोज स्वर्गीयारी के नेतृत्व में सरायढेला थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों की टीम ने आरोपी की तलाश में छापामारी शुरू की।

 

 

इस दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि आरोपित संजय दास भूली स्थित अपने एक दोस्त के यहां छिपा हुआ है। इसके बाद उक्त स्थल पर छापेमारी की गई। आरोपी पुलिस को देख अपने एम्बुलेंस JH10AU0540 से भागने लगा। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित को पीछा कर पकड़ा। उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपित ने अपना जुर्म कबूल लिया है। जिसके बाद उसे जेल भेजा जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »