असमाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है SNMMCH अस्पताल, प्रशासनिक जांच में खुलासा

AJ डेस्क: धनबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में स्वर्गीय निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (SNMMC) में रविवार की देर रात एक 20 वर्षीय विक्षिप्त युवती के साथ एंबुलेंस चालक द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिए जाने के बाद मंगलवार को जिला प्रशासन ने अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान एक तरफ अस्पताल में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा दिख तो वहीं दूसरी ओर अस्पताल में मरीजों की बदहाल सुरक्षा व्यवस्था भी दिखी।

 

 

अस्पताल के निरक्षण में पहुंचे एडीएम ताराचंद, एएसपी मनोज स्वर्गीयार, एसडीएम सुरेंद्र प्रसाद ने SNMMCH के अधीक्षक डॉ अरुण चौधरी, डॉ यूके ओझा एवं अन्य वरीय चिकित्सकों के साथ इन सभी मुद्दों पर चर्चा की। जिसमें दुष्कर्म मामले की उच्च स्तरीय जांच करने की बात कही गई है।

 

 

इस दौरान एडीएम ताराचंद ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ नियम पूर्वक कार्रवाई की जाएगी। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृति ना हो, इसके लिए अस्पताल के वरीय पदाधिकारियों से विचार विमर्श किया गया है। इसके साथ ही जिला प्रशासन मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना को ध्यान में रखते हुए व्यापक इंतजाम करने की दिशा में कार्य कर रही है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »