गुमला : मरवा जंगल मे हुए IED ब्लास्ट में CRPF का जवान हुआ जख्मी

AJ डेस्क: गुमला जिले से 20 किमी दूर कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र के मरवा जंगल में मंगलवार सुबह आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ का एक जवान जख्मी हो गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान यह विस्फोट हुआ। घायल जवान को एयर लिफ्ट कर रांची लाया गया और अस्पताल में भर्ती किया गया।

 

 

दरअसल, जिला पुलिस और सीआरपीएफ जवान मरवा जंगल में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसी दौरान आईईडी ब्लास्ट हुआ और एक जवान उसकी चपेट में आ गया। ब्लास्ट के बाद सुरक्षाबल के जवान माओवादियों को घेरने में लगे हुए हैं।

 

 

जिले से अतिरिक्त पुलिस बल को मरवा जंगल की ओर रवाना किया गया है। पुलिस के आला अधिकारी पूरे मूवमेंट पर नजर रखे हुए हैं। सर्च अभियान जारी है। वहीं, घायल जवान को जंगल से निकाल कर इलाज के लिए रांची भेजा गया।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »